
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नगर निगम ऋषिकेश की अतिक्रमण हटाओ मुहीम मे कल एक दुकान से करीब दो दर्जन शराब की बोतले मिलने के बाद नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को और धार दे दी जिसके चलते आज दिनांक 23/08/2024 परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग, पुराना बस स्टैंड मार्ग, एवं कोयल घाटी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, तथा 10 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।साथ ही टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 09 दुकानदारों का चालान कर ₹ 6,200 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया।टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र, अजय बागड़ी, पीआरडी राजेंद्र राणा, संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित* *पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी.!
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द,105 शिकायतें, कई गंभीर मामले; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.!
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने अवैध नशे पर किया बड़ा प्रहार,मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा किया बरामद.!