
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नगर निगम ऋषिकेश की अतिक्रमण हटाओ मुहीम मे कल एक दुकान से करीब दो दर्जन शराब की बोतले मिलने के बाद नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को और धार दे दी जिसके चलते आज दिनांक 23/08/2024 परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग, पुराना बस स्टैंड मार्ग, एवं कोयल घाटी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, तथा 10 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।साथ ही टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 09 दुकानदारों का चालान कर ₹ 6,200 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया।टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र, अजय बागड़ी, पीआरडी राजेंद्र राणा, संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।


More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही