March 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

खुद मौके पर जाकर नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने शिवाजी नगर वार्ड की सडक का किया निरीक्षण।

नगर निगम ऋषिकेश के शिवाजी नगर वार्ड का निरीक्षण शैलेन्द्र सिंह नेगी नगर आयुक्त द्वारा किया गया ।बरसात के पश्चात सड़कों की क्षतिग्रस्त होने के कारण अधिकांश सड़क खराब स्थिति में है । साथ ही वर्षा के कारण तथा ढाल अधिक होने के कारण नालियां भी टूट गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता तथा जूनियर इंजीनियर को तत्काल मौके पर आईबीएम डालने तथा नाली ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।यह भी उल्लेखनीय है कि इन मार्गों के लिए हॉट मिक्स निविदा आमंत्रित की गई है ।आने वाले 1 महीने के अंदर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम, संदीप Raturi जूनियर इंजीनियर नगर निगम , जे एस राणा पूर्व पार्षद तथा बड़ी संख्या में शिवाजी नगर वार्ड के लोग निरीक्षण के दौरान सम्मिलित हुए।

You may have missed

Share