
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार आयुक्त वैभव गुप्ता ने सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने गाड़ीघाट सिद्धबली मार्ग समेत कई स्थानों पर सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि ‘यहां कूड़ा डालना सख्त मना है’। कूड़ा डालने पर पांच हजार रुपए जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गाड़ीघाट शिक्षा का हब माना जाता है। करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे गाड़ीघाट चौराहे से होकर गुजरते हैं। प्रजापति नगर से लेकर धोबीघाट समेत आसपास के तमाम लोग चौराहे पर कूड़ा सड़क पर डालते हैं, जबकि सब जगह निगम की गाड़ी घर-घर कूड़ा उठाने जाती है, लेकिन लोग उसमें कूड़ा न डालकर सड़क पर फेंक रहे थे, जिसके चलते क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने के साथ ही डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ था। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा यहां कूड़ा फैंकने पर रोक लगाए जाने की क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार से यहां एक निगम कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी जो कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगा।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!
हरिद्वार क़ी भगवानपुर पुलिस ने गौ क़शी मे लिप्त पति पत्नी को किया गिरफ्तार,पुलिस ने .मौके से गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, 04 छुरियां सहित अन्य उपकरण किये बरामद, पुलिस एक फरार आरोपी क़ी तलाश मे जुटी पुलिस. !
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार,जिले मे विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प.!