
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार आयुक्त वैभव गुप्ता ने सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने गाड़ीघाट सिद्धबली मार्ग समेत कई स्थानों पर सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि ‘यहां कूड़ा डालना सख्त मना है’। कूड़ा डालने पर पांच हजार रुपए जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गाड़ीघाट शिक्षा का हब माना जाता है। करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे गाड़ीघाट चौराहे से होकर गुजरते हैं। प्रजापति नगर से लेकर धोबीघाट समेत आसपास के तमाम लोग चौराहे पर कूड़ा सड़क पर डालते हैं, जबकि सब जगह निगम की गाड़ी घर-घर कूड़ा उठाने जाती है, लेकिन लोग उसमें कूड़ा न डालकर सड़क पर फेंक रहे थे, जिसके चलते क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने के साथ ही डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ था। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा यहां कूड़ा फैंकने पर रोक लगाए जाने की क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार से यहां एक निगम कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी जो कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश