
जमाने ने इतने सितम दिए की रूह पर भी जख्म लग गया,
मां ने सर पर हाथ रख दिया तो मरहम लग गया।।
आज का दिन पुनीत मित्तल परिवार पर दुखो का पहाड तोड कर चला गया जब सुबह सवेरे पुनीत मित्तल की माता जी ने90 वर्ष की आयु मे अपने घर पर आखिरी सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा बोल दिया इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी शोक संतप्त परिवार को धांधस बंधाने उनके आवास पर पहुचे और शोक व्यक्त किया। उनके बाद अजेय कुमार महामंत्री संगठन, गणेश जोशी , खजान दास , विनोद चमोली , सविता कपूर , मुन्ना सिंह चौहान ने भी पुनीत मित्तल के आवास पर पहुचकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस दुख की घडी मे “राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार ” भगवान से यही विनती करता है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे,और उनके परिवार को इस असीम दुखः को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ॐशांति शांति शांति।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, दुकानों के बाहर सामान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 19 दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 1 वाहन को किया सीज
नाबालिक गुमशुदा को सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरों पर मुस्कान
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !