जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 75 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः भूमि पर अवैध कब्जे, रूकी हुई पेमेन्ट दिलाने, कालोनी में सुरक्षा गेट लगवाने, प्लाॅट में मकान निर्माण, मेडिकल क्लेम दिलाने, दाखिला खारिज करवाने, भू-माफियाओं की मनमानी पर रोक लगवाने, राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा अवस्था पेंशन, आर्थिक सहायता दिलाने, नाला बंद करने, अतिक्रमण हटाने, आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंदिर का पुनःनिर्माण, बैंक रिकवरी, पुस्ता गिरने, जलभराव से निजात दिलाने, बिजली का बिल अधिक आने, सिंचाई की नहरे ठीक न होने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतों तहसीलों से संबंधित रही। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा