
- राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गंभीर बीमारियों में आयुष्मान कवर की धनराशि राज्य सरकार अपने संसाधनों के माध्यम से 5 लाख से बढाकर 15- 20 लाख करने की मांग को लेकर मा. मुख्यमंत्री से मुलाकात की | श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान व पूर्व विधायकों/मंत्रियों व उनके परिजनों को आजीवन चिकित्सा सुविधा( चिकित्सा प्रतिपूर्ति) की सुविधा उपलब्ध है यानी एक विधायक व उसके परिवार के सदस्यों की बीमारी पर चाहे लाखों रुपए खर्च हो जायें, उसका खर्चा सरकार वहन करेगी, लेकिन आमजन (नेताओं के भाग्य विधाता)के लिए सिर्फ पांच लाख रुपए आयुष्मान के तहत सुविधा है, जोकि गंभीर बीमारी में सिर्फ नाम मात्र का रह जाता है | नेगी ने दुर्भाग्य जताते हुए कहा कि जिस जनता ने इन विधायकों को चुना, ये सिर्फ और सिर्फ अपने ही बारे में सोचते हैं; लेकिन जनता के बारे में सोचने कि इनको फुर्सत नहीं | सरकार द्वारा आमजन यानी उसके पूरे परिवार के लिए 5 लख रुपए का बीमा कवर आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने की सुविधा है, लेकिन कैंसर, किडनी- हार्ट सर्जरी- लिवर ट्रांसप्लांट व अन्य गंभीर बीमारियों में ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ और सिर्फ एक कागज का टुकड़ा रह जाता है | इन मंत्री/ विधायकों के भाग्य विधाता (आमजन)इन गंभीर बीमारियों में धनाभाव के चलते दम तोड़ देते हैं तथा कई के घर तक बिक जाते हैं, कर्ज में डूब जाते हैं तथा आत्महत्या कर लेते हैं, ऐसे में इनके बारे में कौन चिंता करेगा ! प्रतिनिधि मंडल में संजय गुप्ता मौजूद थे |

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!