उत्तराखंड के गैरसैंण में पहली बार मानसून सत्र…मौसम भी लेगा परीक्षा, 20 के बाद भारी बारिश का अलर्ट…….
देहरादून: 21 से 23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक 500 से अधिक सवाल मिल चुके हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में पहली बार मानसून सीजन में सत्र हो रहा है। 21 अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र के दौरान मौसम भी परीक्षा लेगा।
सत्र के लिए पूरी सरकार 20 अगस्त को गैरसैंण पहुंचेगी। विधानसभा सचिवालय ने गैरसैंण में सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है। 21 से 23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक 500 से अधिक सवाल मिल चुके हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में यह पहला अवसर है, जब प्रदेश सरकार मानसून में सत्र करवा रही है। इससे पहले गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित होता था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी माह में प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में करवा था,
जिससे विपक्ष ने सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए घेरने की कोशिश की थी। लेकिन, धामी सरकार ने मानसून सत्र में गैरसैंण में कराने का फैसला लिया, पर भारी बारिश से पहाड़ में भूस्खलन की घटना हो रही है। ऐसे में मौसम भी सरकार की परीक्षा लेगा। मौसम विभाग का 20 अगस्त के बाद पहाड़ों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।


More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण