हरिद्वार
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कावड़ियों का स्वागत हर कोई अपने अनुसार से कर रहा है जहां सरकार द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में पहुंच रहे शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई उसके बाद आज खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर अपना बड़ा दिल दिखाते हुए हरिद्वार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया।
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कावड़ियों के स्वागत के लिए खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हर की पौड़ी और आसपास के इलाकों में हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की है। विधायक उमेश कुमार ने लक्सर से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी और हरिद्वार में हर की पौड़ी, भगवान शिव की मूर्ति, के अलावा तमाम घाटों, राष्ट्रीय राजमार्ग और कांवड़ पटरी मार्ग पर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना करी। इस मौके पर जब उनका हेलीकॉप्टर हर की पौड़ी और आसपास के इलाकों में पुष्प वर्षा के लिए पहुंचा तो कांवड़ियों ने भी बोल बम के जयकारों के बीच उनका धन्यवाद किया।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश