पोखरी (चमोली)। कांग्रेस के बदरीनाथ विधान सभा के विधायक लखपत बुटोला ने शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रौता, चौण्डी, सिमलासू, आदि गांवों का भ्रमण किया। तथा ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने लखपत बुटोला का विधायक बने के बाद पहली बार गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत रौता में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या, रौता, चौण्डी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखी। जिस पर विधायक लखपत बुटोला ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया और कहा क्षेत्र शिक्षा, सड़क पेयजल और स्वास्थ्य की सभी समस्याओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। जो समस्याएं ग्रामीणों की प्रमुख हैं उसका समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा नव निर्माण सड़कों को लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी लोग सहयोग करें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र नेगी, विकेन्द्रसिंह, ग्राम प्रधान रौता बीरेंद्र राणा, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुप चन्द्र रौतियाल आदि मौजूद थे।

More Stories
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने थाना बसंत विहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के साथ 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार, टीम ने पकडे गये आरोपी के पास से करीब 42 लाख रुपयों के अवैध हीरोइन की बरामद, उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी गुफरान !
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,सत्यापन के दौरान मिले संदिग्धों को दो बसों मे भरकर पहुंची थाने,एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !