
मसूरी विधायक एवं सरकार में मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी के न्यू सर्कुलर रोड़ स्थित राधा भवन इस्टेट में चट्टान टूटने से खतरे की जद में आए मकान का आधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर मौका मुआयना किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर चट्टान का शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर रोकथाम करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि चट्टान के टूटने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।मंत्री जोशी ने कहा कि लोगों की जान माल की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और यह कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें जिलॉजिकल सर्वे वालो को शामिल कर शीघ्र ही इसकी रोकथाम कारें ताकि यहां पर कोई बड़ी घटना न घट सके।
इस अवसर पर के.के. मिश्रा एडीएम (वित्त एवं राजस्व), आशुतोष सिंह डीएफओ मसूरी, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द