राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने अपने दो दिवसीय बैंगलोर प्रवास के दौरान आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मुख्यालय में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ बैठक कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सीएसआर मद से भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा और वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ बैठक करने का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास को लेकर मुख्य रुप से था। उन्होंने सीएसआर मद से कोटद्वार के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं को लेकर भारत इलेक्टोरिक्स के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की। बैठक में सीएमडी भानु प्रकाश श्रीवास्तव, चीफ विजिलेंस ऑफिसर श्रीकांत वालगढ़, फाइनेंस डायरेक्टर एस० दामोदर, बीसी डायरेक्टर विनय कुमार, आर&डी डायरेक्टर मनोज जैन मौजूद रहे

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश