
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28.04.2024 को श्रीमती सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड–छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं। इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बिरला स्कूल के पास छडायल हल्द्वानी अपनी पत्नी और बेटी को स्कूटी में बैठाकर घर को लौट रहे थे उसी समय एक अंजान व्यक्ति मोटर साइकिल में तेज गति से आया और उनके स्कूटी को चोट मारकर फरार हो गया। जिस कारण व्यक्ति का पूरा परिवार चोटिल हो गए। यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर आईं और एक राह चलती कार को रोककर घायल व्यक्ति समेटे उसके परिवार को सेंट्रल हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु ले गईं। इसके पश्चात डॉक्टरों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उचित उपचार दिया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी ने घायलों के नजदीकी परिजनों तथा थाना मुखानी की पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त