उत्तराखंड में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार, गिरफ़्तारी के बाद बोला मेरे साथ हुई साजिश…….
देहरादून: दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है।
साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है। एसएस एमपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानत।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही