देहरादून
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने चेतावनी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में तीव्र बौछार पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देहरादून में 1.3 एमएम, पंतनगर में 13.5 एमएम, मुक्तेश्वर में 3.6 एमएम तथा नई टिहरी में 0.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश