विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एक समय मे उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर चोरी की गाडीयो के पुर्जे बेचने के नाम से मशहूर हुआ करता था लेकिन योगी के हंटर की गूंज के चलते लाल कुर्ती बाजार मे अब चोरी की गाडियो के स्पेयर पार्ट्स नही अब उबले अंडे बिरियनी और पुराने कपडे बिकने लगे है लेकिन उस बाजार मे चोर बाजारी का काम करने वालो के हाथो से चोरी का हुनर अभी तक नही गया तो योगी की पुलिस ने उन शातिर चोरो के पेंच टाईट कर दिये जिसके बाद ये शातिर चोर उतराखंड की शांत वादियो मे आकर अपने हाथ का हुनर दिखाने लगे लेकिन उतराखंड की पुलिस भी बडे भाई उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर ही काम करते हुए इन शातिर लोगो पर लगाम लगाने से पीछे नही हट रही है इसी बाजार के रहने वाले एक शातिर मोबाइल झपटमार को देहरादून की कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली नगर पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 29/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 29/1/25 को अभियुक्त शौकीन उर्फ नाडा को बारात घर के सामने निकट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चुराया गया एक वन प्लस का मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त मोबाइल फोन को चोरी किया गया था। अभियुक्त उस मोबाइल को बेचने की फिराक में था, किन्तु मोबाईल का बिल ना होने के कारण किसी भी व्यक्ति ने उससे चोरी का मोबाइल फोन नही खरीदा तथा दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
शौकीन उर्फ नाडा पुत्र फुरकान मूल पता बेगमपुर लाल कुर्ती बड़ा बाजार मेरठ उ0प्र0 हाल ब्रह्मपुरी निकट नदी, पटेलनगर उम्र 33 वर्ष
*बरामदगी*: चोरी किया गया मोबाइल वन प्लस।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!