
उपाध्यक्ष एमडीडीएं बंशीधर तिवारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर नौ अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश्वरी विहार फेज-4, सहस्त्रधारा रोड में श्री सर्वोदय अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से फ्लैट का निर्माण कर लिया गया था, जिसे प्राधिकरण टीम द्वारा सील कर दिया गया। राजेश्वरी फेज-4 में ही श्री सौरभ शर्मा द्वारा भी अवैध रूप से डुप्लेक्स का निर्माण किया गया था, इसे भी टीम की मौजूदगी में सील करा दिया गया।

इसके अतिरिक्त, बिधौली रोड, काण्डली में श्री अमन जुनेजा(भू-स्वामी) द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण किया गया था, उक्त को टीम की मौजूदगी में सील किया गया। राजेश्वरी नगर लेन नंबर 17 एवं 18 में श्री सिद्धार्थ एवं नरेंद्र गुप्ता ने बगैर नक्शा पास कराए फ्लैटों का निर्माण कर लिया था, इस अवैध निर्माण को भी आज टीम ने सील कर दिया।
अस्थल मालदेवता रोड में एचआईटी स्कूल के पास श्री अशोक तोमर ने अवैध निर्माण कर दिया था, इसे भी सील करा दिया गया। श्री मोहित चंडोक एवं श्री नितिन कालरा द्वारा बिधौली रोड निकट पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी द्वारा अवैध रूप से किये गए निर्माण को आज सील करा दिया गया।

इसके अलावा श्रीमती सुभा देवी पोखरियाल ने खेरी गांव, सहस्त्रधारा रोड में अवैध रूप से आवासीय निर्माण कर लिया था, जिसे टीम द्वारा सील कर दिया गया। वहीं, बिधौली रोड में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के पास श्री आर्यधर की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था जिसे सील करा दिया गया। बिधौली में ही अपर कंडोली में श्री राजभर द्वारा किये गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। उपरोक्त कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, सुनील गुप्ता, अवर अभियंता सुरेंद्र चौहान, अनुज पांडेय, विपिन सैनी, सुपरवाइजर महावीर, मान सिंह व पुलिस बल टीम में शामिल रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!