देहरादून
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है। अब हर शनिवार को विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को नोटिस जारी करने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार अवकाश होने पर यह कार्रवाई शुक्रवार को होगी।
प्राधिकरण के अनुसार आगामी शनिवार (20 सितम्बर) को पछवादून के डाकपत्थर, विकासनगर और हरबर्टपुर क्षेत्रों में तथा 27 सितम्बर को सहसपुर, भाऊवाला और सेलाकुई क्षेत्रों में टीम तैनात की जाएगी। टास्क फ़ोर्स को कम से कम 10 अवैध निर्माण सील/ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया गया है।एमडीडीए सचिव ने बताया कि हर क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइज़र नामित किए गए हैं, जो सुबह 10 बजे तक हरबर्टपुर कैंप कार्यालय में एकत्र होकर कार्रवाई करेंगे।
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार विकास ही हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए टास्क फ़ोर्स को सख़्ती से कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जनता से भी अपील है कि वह नियमों के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें।अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार