नर सेवा नारायण सेवा स्लोगन से प्रेरणा लेकर आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को डा0 (प्रो0) हेम चन्द्र, कुलपति, हेमवती नन्दन बहुगुणा चिकित्सा विष्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा नि-क्षय मित्र बनकर 05 टी0बी0 रोगियों को गोद लिया गया। डा0 (प्रो0) हेम चन्द्र द्वारा राजकीय दून मेडीकल काॅलेज के प्रांगण में गोद लिये हुये 05 रोगियों को प्रथम मासिक पोशाहार किट वितरित कर उन्हे टी0बी0 रोग से लडने हेतु प्रेरित किया। टी0बी0 रोग के उन्मूलन के उद्देष्य से राज्य में चलाये जा रहे प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अन्र्तगत समाज में सभी जागरूक वर्गो द्वारा बढचढ कर भागीदारी की जा रही है।
डॉ चंद्रा के इस प्रयास से अन्य चिकित्सकों व नागरिकों में भी टी0बी0रोग को खत्म करने के इस प्रयास में भागीदारी करने के लिए उत्साहवर्धन होगा । डॉक्टर चंद्रा द्वारा अपने सभी टी0बी0 रोगियों को पोषाहार प्रदान करते वक्त सभी चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों व विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि वह आगे बढ़कर पुरजोर तरीके से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!