मौत वही जिसका गम जमाना करे। यु तो पैदा होते है सभी मर जाने के लिए।।
जी हाँ ये लाईने सटीक बैठ रही है मसूरी के रहने वाले स्वर्गीय आदरणीय श्री भोपाल सिंह रावत जी पर जिन्होने इस संसार को छोडने का दिन भी वही चुना जिसके लिए उन्होने लडाई लडी थी यानि अलग राज्य की परिकल्पना और इस लडाई मे उनहोने अपने की साथियो को शहीद होते हुए भी देखा,जेल की कोठरी मे अपने साथ रात गुजारते हुए भी देखा और उत्तराखंड राज्य स्थापना की 22वी वर्षगांठ मना कर लम्बी बीमारी के बाद इस संसार को अलविदा कह गये उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी श्री भोपाल सिह रावत जी के देहान्त की खबर सुनते ही पूरे मसूरी मे शोक की लहर दौड गई । स्वर्गीय भोपाल सिह रावत जी के पार्थिव शरीर को आज परिजनो के साथ सभी मसूरी वासीयो ने भरे मन से हरिद्वार मे गंगा किनारे पंचतत्व मे विलीन कर दिया।
दिया समाचार परिवार राज्य आंन्दोलनकारी स्वर्गीय भोपाल सिह रावत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और भगवान से उनके परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है 🙏


More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!