सोनू कुमार, (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली इमरन के परिजनों ने मो.गुलजार पर जबरदस्ती नैनीताल लाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मंगलवार शाम एक महिला का शव मिला था। कुल 33 वर्षीय मृतका इमरन के साथ आया 34 वर्षीय मो.गुलजार उसे मारकर भाग गया था। आज सवेरे इमरन के परिजन नैनीताल पहुँचे। मृतिका के पोस्टमॉर्टेम के दौरान उसकी माँ ने नया खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी इमरन के साथ आया युवक उसे लगभग एक साल से परेशान कर रहा था। वो इमरन के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी का दबाब भी बना रहा था। माँ ने बताया कि सोमवार को युवक के तीन साथीयों(दो लड़कियां और एक लड़का)ने उनकी बेटी को पहले कचहरी बुलाया और जबरन उसे युवक के साथ नैनीताल भेज दिया। मृतिका के परिजनो ने लगातार युवती को फ़ोन भी किया लेकिन उसका फ़ोन नहीं उठा। मंगलवार दोपहर 2 भेजे से उसका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!