राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डिविजन शीर्ष प्राथमिकता पर अपनी सड़कों को गढ्डा मुक्त करना सुनिश्चित करें। कार्यों को गुणवत्ता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए तथा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन डिविजनों ने पैचवर्क का कार्य अभी शेष है वो हर हाल में 15 अक्टूबर तक पूरा करें। कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित एसडीएम के साथ एक फिर से हाईवे का संयुक्त निरीक्षण करें। जहां पर भी पैचवर्क की आवश्यकता है और सड़क के ऊपर कहीं लूज वोल्डर है, उसको तत्काल हटाया जाए। सभी डिविजन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत तकनीकी सर्वे कराते हुए उसके ट्रीटमेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करें। किसी भी डिविजन में यदि कोई समस्या है तो नोडल अधिकारी के माध्यम से तत्काल संज्ञान में लाया जाए।
अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सभी 6-डिविजनों में 187.45 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य है। जिसमें से 79.45 किलोमीटर पैचवर्क कार्य कर लिया गया है। जबकि पीएमजीएसवाई द्वारा विभिन्न सड़कों पर 24 किलोमीटर पैचवर्क का कार्य चल रहा है। वीसी में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम एसके पांडेय, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, समेत एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और बीआरओ के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक