
देहरादून पुलिस के बिछाये जाल में नशे के सौदागर लगातार फंसते जा रहे है नेहरु कालोनी पुलिस ने 01 शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 03/01/2024 को थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती रिस्पना पुल के पास से आकास्मिक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ती को 01 किलो 260 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*अभियुक्त से बरामद माल*
(1)- कुल बरामद अवैध गांजा -1260 ग्राम
*नाम पता अभियुक्त*
मेजर पुत्र मटी नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला निकट दून पब्लिक स्कूल थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
*(1)* उ0नि0 दीपक द्विवेदी चौकी बाईपास
*(2)*- कानि0 1761 हेमन्ती
*(3)*- कानि0 370 श्रीकान्त ध्यानी
*(4)*- कानि0 1462 आशीष राठी

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग