
ग्राम जुड़का निवासी पूर्व प्रधान महल सिंह (64) की 13 अक्तूबर को उनके घर पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे कर्मपाल सिंह एडवोकेट ने एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काले पर उसके ताऊ की हत्या कराने का शक जताया था।पुलिस के मुताबिक इस वारदात को पंजाब के दो शूटरों ने अंजाम दिया था। उन्हें पनाह देने के आरोपी तीन व्यक्तियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात करने वाले शूटर पंजाब के जिला मानसा निवासी साधु सिंह व मनप्रीत सिंह उर्फ मणि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोपी हरजीत सिंह काला और उसके पुत्र तनवीर के खिलाफ पूर्व मे कुर्की इश्तेहार चस्पा कर दिया था

जिसके बाद आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टि सि के नेतृत्व में आज उधमसिंहनगर पुलिस ने महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काले पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर चौकी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर के उधम सिंह नगर पुलिस की विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए CrPC की धारा “83” के अंतर्गत अभियुक्त की चल संपत्ति में वृहद कुड़की की कार्यवाही अमल लाई गई। कप्तान का साफ साफ कहना है कि उधम सिंह पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही भविष्य में भी अमल में लाई जायेगी।


More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर