देहरादून
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता की मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद विभाग ने 10 मीटर तक डी.बी.एम. की सतह को उखाड़वा दिया है। शीघ्र ही उक्त स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग का कार्य कराया जाएगा।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 156(0-2) वह स्थान है जहां नमी होने के कारण धूप नहीं आने की वजह से डी.बी.एम. की सतह लगभग 10 मीटर तक उखड़ गई थी। ई.पी.सी. मोड के अंतर्गत निर्माण एवं सुदृढीकरण करने वाली संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।
महाराज ने बताया कि 10 मीटर तक उक्त सड़क को जेसीबी ब्रेको लोडर से स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग कार्य के आदेश दिए गए हैं जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

More Stories
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !