
श्री गुरू राम राय दरबार के महंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर मे जाकर मत्था टेका महंत जी के टपकेश्वर मंदिर पहुचने पर मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार महाराज का स्वागत सम्मान किया और महंत देवेन्द्र दास ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की मंगलकामना का आशीर्वाद मांगा,आपको बता दे किश्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।
मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद श्री महाराज जी उनसे भेंट के लिए पहुंचे। 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द