
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना जी आर पी जनपद देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन से थाना जी आर पी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता से 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी । इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
बरामदगी का विवरण
96 ग्राम अवैध स्मैक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202
9412029536

More Stories
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !