जनपद देहरादून में कांवड़ यात्रा मार्ग में लगातार पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशन में कांवड़ यात्रा का सकुशल संचालन किया जा रहा है, उक्त कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक देहात* व *सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला जितेन्द्र कुमार मेहरा* के नेतृत्व में थाना रायवाला पुलिस द्वारा नेपाली फार्म तिराहे पर कांवड़ियों के लिए भण्डारे एवं प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांवड़ियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जिस पर कांवड़ यात्रा हेतु आये कांवड़ियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली एवं दून पुलिस द्वारा किये गए सुरक्षा प्रबंधो एव व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गईं।
शिविर के दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
इस दौरान *क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक महादेव ऊनियाल* तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं