
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की लक्सर लक्सर पुलिस ने कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया निरिक्षण के दौरान अनियमिता मिलने पर संचालको को फटकार,लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिये आपको बता दे की एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्दश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर लक्सर क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया।इस दौरान चैक किए गए 185 मेडिकल स्टोर्स में से कई में अनियमितता पाये जाने पर संचालकों को फटकार लगाते हुए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट शब्दों में चेताया गया कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में संलिप्तता पायी गई तो कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। हिदायत दी गई कि मेडिकल स्टोर का संचालन उसी व्यक्ति द्वारा किया जाये जिसके नाम पर रजिस्ट्रेशन हो।इसके आलावा एक झोला छाप डॉक्टर की दूकान का भी निरिक्षण किया गया लेकिन यह कथाकथित हकीम किस आधार पर करीब दो दर्ज़ेन गंभीर बीमारियों का इलाज़ कर रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है !

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार