

राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक चोबंद कर दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सवा चार बजे विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो एमआई 17 हेलिकॉप्टर से प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।सुरक्षा बलो ने पुरे एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर ब्रीफिंग और रिहर्सल की गई। मुुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इसके अलावा एयरपोर्ट पर ऊर्जा निगम, दूरसंचार विभाग, लोनिवि, वन और संबंधित विभागों ने अपने कार्यों को दुरुस्त किया। प्रधानमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद हेलिकॉप्टर से वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुचेंगे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक करेंगे।शाम करीब सात बजे पीएम मोदी देहरादून से दिल्ली रवाना होंगे। ब्रीफिंग और रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट पर एडीजी वी मुरूगेशन, एडीजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईपीएस श्वेता चौबे, एसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी, आईपीएस विशाखा भदाणे आदि मौजूद रहे।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान