
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने UKSSSC परीक्षा घोटाले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है हरिद्वार पुलिस ने, राजस्व विभाग, बिजली विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है आपको बता दे की दिनांक 21.09.25 को उत्तराखण्ड में आयोजित UKSSSC की परीक्षा से सम्बन्धित पेपर लीक प्रकरण में जनपद हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र ग्राम बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन हरिद्वार से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी खालिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त छापेमारी की।उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्व कोतवाली रायपुर देहरादून में मु0अ0सं0 301/25 धारा 11(1)(2)/12(2) भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम निवारण के उपाय अधिनियम पंजीकृत है।पुलिस के साथ साथ अन्य विभागों द्वारा अभियुक्त व उसके परिजनों के सम्बन्ध में अभिलेखीय जांच की जा रही है जिसमे आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध धारा 135 विधुत अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही