उत्तरकाशी: कोरोना के चलते देशभर में लॉक डाउन किया गया है। इस बीच इसके उल्लंघन पर पुलिस सख्त है। इसे क्रम में अब लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर उत्तरकाशी में राजस्व पुलिस ने पूर्व विधायक माल चन्द के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूर्व विधायक माल चंद पर आरोप है कि, वह बिना अनुमति के पुरोला विकास खण्ड के भंकोली गाँव मे मास्क बांटने गए। जिसके बाद इस उल्लंघन की शिकायत ग्राम प्रहरी जगत राम ने ने पुलिस से की। शिकायत के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत करने वाले जगत राम ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि, गांव में 40 से 50 ग्रामीणों को इकठ्ठा कर विधायक ने बिना अनुमति के मास्क बांटे, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश