मसूरी।बिजली का बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग ने किंक्रेग पार्किंग की बिजली काट दी जिसके बाद ठेकेदार ने बिलजी के बकाया बिल का भुगतान करने के बजाय पार्किंग में ताला डाल कर फरार हो गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्किंग के ठेकेदार द्वारा विगत कई माह से बिजली का बिल जमा नही किया गया था जो बढते बढते करीब ढाई लाख रुपए तक पहुच गया ठेकेदार द्वारा बिजली का बिल जमा न करने पर यूपीसीएल ने किंक्रेग पार्किंग की बिजली काट दी जिसके बाद से ही पार्किंग ठेकेदार पार्किंग में सीसीटीवी बंद कर ,ताले डाल कर पार्किंग के सभी गेट बंद कर फरार हो गया जब इस बाबत हमने जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान से बात करने की कोशिश कि तो लगातार सम्पर्क करने पर भी उनका फोन नही उठा।
गौरतलब है कि मसूरी में लगातार बढ़ते यातायात के दवाब को देखते हुए ये पार्किंग उत्तराखंड पर्यटन द्वारा लगभग 32 करोड़ की लागत से कार्यकारी संस्था पीडब्लूडी द्वारा बनवाई गई थी ताकि पर्यटको की गाडियो को पार्किंग के लिए समुचित स्थान मिल सके और सबके केवल चलने के लिए ही स्तेमाल मे आये पार्किंग के लिए नही मसूरी मे बर्फबारी होने के बाद पर्यटको का जमावडा लगना तय है और ऐसे मे ठेकेदार का यू पार्किंग पर ताला लटका कर फरार होना मसूरी की यातायात व्यवस्था को चौपट कर सकता है।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द