रिपोर्ट= राजीव शास्त्री( बहादराबाद)
थाना पुलिस ने सेंट्रो कार से ले जाते एक अभियुक्त को 3 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बता दें कि हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ में शराबकाण्ड के बाद पुलिस महकमा लगातार कार्यवाही कर रहा है।मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हरिद्वार में चलाए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत थाना बहादराबाद क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानों पर चैकिंग अभियान में रेगूलेटर पुल से आगे जाने वाले रास्ते से एक कार सवार को सेंट्रो कार से अवैध देसी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 3 पेटी देशी दबंग मार्का अवैध शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता- अभियुक्त-
1-अमित मलिक पुत्र उपेन्द्र मलिक निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरोली जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0
बरामदगी-
1-कुल 154 पव्वे देशी शराब 3 पेटी दबंग मार्का
2- एक कार सेन्ट्रो नं0- DLF AM-0037
जामातलाशी –एक मोबाईल, नगद 11150 रुपये

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं