जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून,ज़िला अधिकारी देहरादून एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून व मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य विभागों के सहयोग से भिक्षावृत्ति/बाल श्रम/कूड़ा बीनने में लिप्त बच्चो के पुनर्वास हेतु रेस्क्यू अभियान बलीवाला चौक, बलूपुर देहरादून में चलाया गया। रेस्क्यू अभियान में भिक्षावृत्ति/बाल श्रम/कूड़ा बीनने मे लिप्त कुल 14 बालको को रेस्क्यू किया गया। जिनका संबंधित थाने में जीडी दर्ज/मुकदमा दर्ज व मेडिकल कराया गया। उसके उपरांत बाल कल्याण समिति के समुख प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश से रेस्क्यू किए गए बच्चो को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह देहरादून में 14 बालको को प्रवेश दिया गया । रेस्क्यू अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी संपूर्णा भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रैना , देवेंद्र, मैक संस्था से जहांगीर आलम, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,समर्पण सोसाइटी से शिवांगी, चाइल्ड लाइन से अंकित, आशरा ट्रस्ट से अजय प्रसाद, प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश