उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF मौके के लिए रवाना……
रुद्रप्रयाग: आज दिनाँक 26 जुलाई 2024 को आपदा प्रबंधन, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मदमहेश्वर ट्रैक पर गोडार नामक स्थान पर नदी पर बना वैकल्पिक पुल टूट गया है, सूचना के अनुसार मदमहेश्वर ट्रैक पर कुछ लोग है, जो की सुरक्षित है।
उक्त सुचना पर SI भगत कंडारी के नेतृत्व में SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एक अतिरिक्त टीम बैकअप के रूप में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना की गई।

More Stories
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी* *सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत*
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री