
शहर में हो रही अत्यधिक गर्मी के बीच अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब अधिवक्ता बिना कोट पहने भी न्यायालय में उपस्थित होकर पैरवी कर सकेंगे। यह व्यवस्था मंगलवार 19 मई से लागू कर दी गई है। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कोट पहने बिना आवाजाही कर सकेंगे। बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने जिला जज से मिलकर इसकी मांग की थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने जिला जज से मुलाकात कर अधिवक्ताओं को गर्मी के दौरान कोट पहनने से छूट देने की मांग की थी। बार पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में काला कोट पहनकर लंबे समय तक कोर्ट में कार्य करना स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। बार एसोसिएशन की मांग पर जिला जज ने अधिवक्ताओं को राहत प्रदान की है। आदेश के अनुसार, अब अधिवक्ता निर्धारित ड्रेस कोड के अन्य नियमों का पालन करते हुए बिना काला कोट पहने अदालत में उपस्थित हो सकेंगे। अधिवक्ताओं ने इसे मानवीय और व्यावहारिक फैसला बताया है।

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में