
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
पौड़ी की लेंसडाउन पुलिस ने क्रिसमस एवं नववर्ष पर्व को लेकर होटल संचालकों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमे होटल संचालको को आवश्यक सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये गये आपको बता दे की आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष के अवसर पर लैन्सडौन क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लैन्सडौन में होटल यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैन्सडौन रमेश तनवार उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान होटल स्वामियों एवं प्रबंधकों को पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, अग्निशमन से संबंधित उपकरणों की उपलब्धता, उनकी वैधता एवं उपकरणों की कार्यशील स्थिति की नियमित जांच करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्धारित सीमा एवं नियत समयावधि के अंतर्गत ही डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रूप से पुलिस को सूचना देने तथा पुलिस-प्रशासन के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। व स्पष्ट किया गया कि सभी होटल संचालक सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसी क्रम में श्रीनगर कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा प्रमुख संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की विधि एवं आकस्मिक स्थिति में अपनाए जाने वाले अग्नि सुरक्षा से संबंधित निरोधात्मक उपायों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव