उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा की लक्ष्मी मेहता बनेगी तारक मेहता सीरियल में पोपट की दुल्हन……
देहरादून: सुप्रसिद्ध हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उत्तराखंड की बेटी नजर आने जा रही है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के चकरपुर की रहने वाली लक्ष्मी मेहता की
जो इस सुप्रसिद्ध हास्य धारावाहिक में पत्रकार पोपटलाल की दुल्हनिया बनने जा रही है। अगर आप इस धारावाहिक को देखते होंगे तो आप पत्रकार पोपटलाल और उनकी सबसे बड़ी समस्या से भी परिचित ही होंगे। अब पोपटलाल की यह समस्या खत्म होने जा रही है।

आखिरकार लंबी मशक्कत और दुनियाभर में खोजबीन के बाद पोपट लाल को रिश्ता मिल ही गया और मधुबाला के रूप में खटीमा की लक्ष्मी मेहता उनसे शादी करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है इस रिश्ते के होने के बाद इस धारावाहिक के अगले एपिसोडों में दर्शकों को अलग ही अंदाज की कहानियां देखने को मिलेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के चकरपुर की रहने वाली लक्ष्मी मेहता, टेलीविजन इतिहास के सबसे ज्यादा एपिसोड वाले सुप्रसिद्ध हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मधुबाला का किरदार निभाने जा रही है।
बता दें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली लक्ष्मी के पिता देव सिंह मेहता जहां भारतीय सेना में कार्यरत हैं वहीं उनकी मां चंद्रकला मेहता एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही लक्ष्मी ने इंजीनियरिंग करने के उपरांत एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने चार वर्ष पहले मुंबई की ओर रूख किया।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा