
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वादिनी रिचा त्रिपाठी के द्वारा कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी गई की वो परिवार सहित घर से बाहर गये थे, जब वापस घर आये तो देखा अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी तथा दो मोबाइल चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक कर संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। प्राप्त हुलिये के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 05-05-2025 को मुखबिर की सूचना पर बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से 03 अभियुक्तों 01: प्रवीन पुत्र चन्दु साहनी, 02: शीतल कुमार पुत्र जगदीश साहनी तथा 03: दीपक कुमार पुत्र मदन साहनी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग 05 लाख रू0 का माल बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- प्रवीन पुत्र चन्दु साहनी पता ग्राम सिमरी थाना कोरा जिला मुज्जफरपुर बिहार हाल पता 494 खुडबुडा मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
2- शीतल कुमार पुत्र जगदीश साहनी मूलपता ग्राम तारसराय थाना मुडिया जिला दरभंगा बिहार हाल पता 494 गली खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
3- दीपक कुमार पुत्र मदन साहनी मूल पता ग्राम मस्तापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता गुरुद्वारा मौहल्ला स्टेट बैक वाली गली काँवली रोड, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रू0 )*
2- 02 मोबाइल फ़ोन सैमसंग कंपनी के
*पुलिस टीम:-*
1- निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली नगर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी
3- उ0नि0 आशीष कुमार (चौकी प्रभारी लक्खी बाग)
4- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद
5- कां0 महेश पुरी
6- कां0 संदीप कुमार
7- कां0 राजेश कुमार
8- कां0 विनोद सिंह
9- कां0 नरेंद्र
10- कां0 लोकेंद्र उनियाल

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!