October 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कुंजापुरी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खंडेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने लिया जायजा,मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!

🔹आगामी आयोजित होने वाले कुंजापुरी मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खंडेलवाल द्वारा मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

🔸इस दौरान मेला क्षेत्र, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकासी मार्ग सहित मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

🔹 इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

🔹 इस दौरान मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स को प्रभावी रूप से व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

🔹इस दौरान दिनांक 11.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के कुंजापुरी मंदिर, नरेंद्रनगर आगमन के दृष्टिगत मंदिर परिसर, हेलीपैड, रूट, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकासी मार्गों तथा ड्यूटी प्वाइंट्स एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

🔸इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed

Share