सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई। यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही शासन को पत्र भेजकर विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करने की संस्तुति की है।
बता दें कि शिकायतकर्ता ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। शासन ने इन शिकायतों की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दी थी। कमिश्नर की रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। शासन ने डेरी विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। डेयरी विकास विभाग की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। डेयरी विकास विभाग के निदेशक ने प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था
यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को हटा दिया है। आदर्श आचार संहिता लगी है, इसे देखते हुए यूसीडीएफ हल्द्वानी में तैनात पीएंडआई डा. पीएस नागपाल को नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कहा कि शासन को विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करने की संस्तुति भी की गई है।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !