
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार भाबर में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसा शुरू कर दिया है। पुलिस ने आपदा के बाद नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत सुखरो समेत अन्य नदियों से अवैध खनन से भरी करीब 20 ट्रेक्टर ट्रालियों के चालान किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के अनुसार इससे पुर्व भी पूलिस द्वारा अवैध खनन से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां सीज की गई हैं। उन्होंने बताया कि सुखरो नदी में खनन की जानकारी मिल रही है। सुखरो में खनन को रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
राजेन्द्र शिवाली पत्रकार

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं