
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। देहरादून वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छह लड़कियों ने येल यूनिवर्सिटी, यूएसए में टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस (वर्ल्ड स्कॉलर्स कप) में भाग लिया। कोटद्वार निवासी मान्या भाटिया ने इस प्रतियोगिता में छह स्वर्ण और दो सिल्वर पदक जीतकर कोटद्वार के साथ ही पूरे देश में उत्तराखंड और अपनी माता वंदिता भाटिया व पिता गौरव भाटिया का नाम रोशन किया है। मान्या भाटिया ने इसी वर्ष माह जून में वर्ल्ड स्कालर कपं ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें मान्या भाटिया छह मेडल जीतकर येल यूनिवर्सिटी यूएस के अगले राउंड के लिए चुनी गई थी।मान्या भाटिया की इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत माह उन्हें अपने आवास पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही उन्होंने मान्या भाटिया की माता वंदिता भाटिया और पिता गौरव भाटिया को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मान्या भाटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त