
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव और सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान झूला पुल बस्ती निवासी अभियुक्त विनोद थापा पुत्र स्व0 टीकाराम को 4.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वह पिछले साल 2022 में भी स्मैक के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्त के बिरुद्ध थाना कोटद्वार में अभियोग पंजीकृत किया गया

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं