
पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने जुआ और सट्टा की गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हो आपको बता दे की
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन निगरानी रखते हुए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.03.2026 को आम पडाव कोटद्वार, कोटद्वार क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर 05 अभियुक्तों फकीरा, बैताल सिह नेगी, हरीश, सुर्या प्रकाश व योगेन्द्र को सट्टे की खाई–बाड़ी करते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से ₹33,320 /- नकद, सट्टा गत्ता पर्ची, पेन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिससे अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से जुआ/सट्टा कारोबार संचालित किए जाने की पुष्टि हुई। उक्त संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति