
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिनांक 27.08.2025 को वादिनी निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं लौटी है। वादिनी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसकी पुत्री से संदीप नाम का एक युवक लगातार बात करता रहता था तथा कई बार उसका पीछा करते हुए भी देखा गया है। परिजनों को गहरा संदेह है कि उक्त युवक संदीप ने ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0- 213/25, धारा- 137(2) BNs पंजीकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिग युवती की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा गुमशुदा नाबालिग युवती को तत्काल बरामद करने हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलसि टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल सुरागरसी पतारसी कर सीसीटीवी कैमरे एवं सर्विलांस की मदद से गुमशुदा नाबालिग के सम्बन्ध जानकारी जुटाई गयी, जिसके परिणास्वरूप नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त संदीप नेगी निवासी-चाकीसैण पैठाणी को कलालघाटी कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया
*पुलिस टीम*
1. उ0नि00 दीपक पंवार
2. आरक्षी बलदेव
3. पीआरडी मोनिका

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार