
एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने भारी बारिश को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को एलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये है टिहरी पुलिस द्वारा एहतियात बरतते हुए मुनि की रेती, देवप्रयाग एवं घनसाली नदी तट एवं संगम घाटों को खाली करवाया गया जनपद में हो रही लगातार तेज बारिश को देखते हुए *
पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजन को सतर्क एवं आगाह किया गया । इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा संगम घाट को खाली करवा दिया गया है जबकि मुनिकीरेती पुलिस द्वारा घाटों पर लाउड इनहेलर के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई । SSP टिहरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को *रात्रि में भी एलर्ट मोड* पर रहने हेतु निर्देश दिये गये है

More Stories
बागेश्वर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹12.18 करोड़ की सड़क का हुआ शुभारंभ, 9.16 किमी लंबा मोटर मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देगा मजबूती, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियों को अलग अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार