
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार पुलिस ने घर मे घुसकर गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी सलीम हुसैन निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। वादी द्वारा प्रार्थना पत्र में अंकित किया गया कि सलाउद्दीन, एहसान, इकराम, इरफान, ईनाम तथा साहिल नामक व्यक्तियों ने उसके घर में जबरन प्रवेश कर मारपीट एवं गाली-गलौज की गई। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0 अ0 सं0- 207/2025, धारा-191(2), 191(3), 333, 352, 351(2), 118(2), 308(5),74 BNSअभियोग पंजीकृत किया गया।
🕵🏻♂️*जांच एवं पुलिस कार्रवाई*
👉प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
👉गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन किया गया तथा आसपास के स्थानीय लोगों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि जमीनी विवाद को लेकर उक्त मारपीट प्रकरण हुआ और पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए उक्त प्रकरण से जुड़े 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सलाउद्दीन पुत्र अलाउद्दीन, निवासी- लकडीपडाव कोटद्वार पौडी गढवाल
2. एहसान निवासी- लकडीपडाव कोटद्वार पौडी गढवाल
3. इकराम निवासी- लकडीपडाव कोटद्वार पौडी गढवाल
4. इरफान निवासी- लकडीपडाव कोटद्वार पौडी गढवाल
5. ईनाम पुत्र गण अल्लादिया निवासी- लकडीपडाव पनियाली तल्ली सुखरौ कोटद्वार पौडी गढवाल

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा